
E9 News हॉस्टन: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश को निमोनिया की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत ठीक है। 92 वर्षीय श्री बुश के आधिकारिक मीडिया प्रतिनिधि जिम मैक्ग्राथ ने कहा कि बुश को खांसी की शिकायत मिलने के बाद शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनका उचित टेस्ट कराया गया है। श्री मैक्ग्राथ ने कहा, श्र्बाद में यह पता चला कि उन्हें निमोनिया है। इसके बाद उनका इलाज किया गया है। श्री मैक्ग्राथ ने इसके बाद कोई अतिरिक्त सूचना नहीं दी। उनका कहना था कि श्री बुश को ्रयूस्टन मेथोडिस्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया। इससे पूर्व निमोनिया की शिकायत मिलने के बाद जनवरी में 2 सप्ताह से ज्यादा समय तक उन्हें इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
More Stories
आतंकी हमलों के चलते जर्मनी ने बुर्के पर लगाया प्रतिबंध
मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड हाफिज सईद 90 दिन अभी और रहेगा नजरबंद
कभी भी किसी भी वक्त छिड़ सकता है युद्ध, जापान पहुंचा फ्रांस का लड़ाकू जहाज