
E9 News, जालन्धर (रमेश गाबा) बाक्स मैन्यूफैक्चर एसोसिएसन आफ पंजाब ने कच्चे माल की कीमतों में अप्रत्याशित वृद्धि से परेशान होकर अप्रैल के प्रथम सप्ताह में हड़ताल पर जाने की धमकी दी है। एसोसिएशन ने दामों पर नियंत्रण के मामले में केन्द्र सरकार के हस्तक्षेप की मांग करते हुए फिलहाल कोरोगेटिड बाक्सों के दाम भी प्रतिशत बढ़ा दिए हैं। आज यहां एक प्रैस कान्फ्रैंस में एसोसिएशन के प्रधान मनीश अरोड़ा ने कहा कि यदि सरकार ने ऐसा न किया तो बाक्स फैकिट्रयां तालाबंदी के कगार पर चली जाएगी और लगभग 6 लाख लोग बेरोजगार हो जाएंगे। इसलिए हड़ताल पर जाने के अलावा कोई चारा बाकी नहीं बचेगा। उन्होंने बताया कि देश में भर में 200 आटोमैटिक और 12 हजार सैमी आटोमैटिक प्लांट हैं। प्रैस कान्फ्रैंस में लवली कपूर, नरिन्द्र गुप्ता, विनोद मल्होत्रा, अरूण सहगल, परविन्दर जैन, विक्रांत कपूर आदि उपस्थित थे।
More Stories
पुरानी रंजिश के चलते 3 गाेलियां मार किया कत्ल
स्टूडेंट्स को ड्रग्स सप्लाई करते व्यापारी पुलिस की हिरासत में
पति का कत्ल कर पत्नी रात भर आशिक के साथ सोई रही