
E9 News, भोपालः मध्य प्रदेश में किसानों का आलू की सही कीमत नहीं मिलने पर कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने विरोध प्रदर्शन का अनोखा तरीका अपनाया। जीतू शुक्रवार को कुछ किसानों के साथ आलू से भरी बोरियां कंधों पर रखकर विधानसभा पहुंचे। पटवारी ने आलू को विधानसभा के बाहरी दरवाजे की सड़कों पर बिखेर कर अपना रोष जताया। कांग्रेस विधायक पटवारी ने पत्रकारों से कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खेती को फायदे का धंधा बनाने की बात करते हैं। लेकिन किसानों को अपनी फसलों के सही दाम नहीं मिलते। पहले भी किसानों को फसलों के दाम नहीं मिले और उन्हें सड़कों पर फेंकना पड़ा था। उन्होंने कहा कि किसानों को आलू के सही दाम नहीं मिल रहे हैं, लेकिन सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है। इससे पहले गुरुवार को कांग्रेस विधायक रसोई गैस के दाम बढ़ाए जाने के विरोध में साइकिल पर गैस सिलेंडर रखकर विधानसभा पहुंचे थे।
More Stories
पति का कत्ल कर पत्नी रात भर आशिक के साथ सोई रही
लड़की से शादी की और फिर उसके साथ करता रहा रेप
शेखपुरा जिले के पास मालगाड़ी के चपेट में आने से 8 लोगों की मौत