April 25, 2025

E9 News

Search for the Truth

कोलम्बिया में भूस्खलन और बाढ़ से 254 लोगों की मौत

E9 News, मोकोआ (कोलंबिया )दक्षिण अमेरिकी देश कोलम्बिया के मोकाेआ शहर में भूस्खलन से कम से कम 254 लोगों की मौत हो गयी है।
भारी बारिश के बाद नदियों का जलस्तर काफी बढ़ गया है जिसके बाद पश्चिमी पुटुमायो प्रांत में नदियों का पानी ,कीचड़ और पत्थर सड़कों पर आ गये हैं।
भूस्खलन के बाद अपने पिता को खोज रहे एक स्थानीय निवासी मेरियो उसाला ने कहा ,“यहां जोरदार बारिश हुयी है,जो पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न एक बजे के बीच ज्यादा हुयी।