April 19, 2025

E9 News

Search for the Truth

जर्मनी में एक शख्स ने किया कुल्हाड़ी से अंधाधुंध हमला, 5 लोग गंभीर घायल

E9 News, नई दिल्लीः जर्मनी के पश्चिमी शहर ड्यूसलडॉर्फ स्टेशन पर एक शख्स ने कुल्हाड़ी से हमला किया, जिससे 5 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। खबरों के मुताबिक, घटना गुरूवार की है। इस हमले के संबंध में संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है। इस हमले से पहले पुलिस को चेतावनी दे दी गई थी। पुलिस ने तुरंत हरकत में आते ही हमलावर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, हथियारबंद इच्छानुसार लोगों पर प्रहार कर रहा था। पुलिस ने हमलावर को स्टेशन के नजदीक ओवरपास फांदने के दौरान पकड़ा था। जिस कारण हमलावर को भी कई गंभीर चोटें आई और उसका अस्पताल में इलाज जारी है। अभी तक हमलावर के उद्देश्यों का खुलासा नहीं हो पाया है। जर्मन प्रशासन ने पब्लिक स्थलों पर बढ़ते जानलेवा हमलों के मद्देनजर सुरक्षा बढ़ा दी है। गौरतलब है कि पिछले साल जुलाई में भी जर्मनी पुलिस ने एक 17 साल के अफगानी हमलावर को मार गिराया था।