
E9 News, चंडीगढ़ः चंडीगढ़ से अजमेर जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन में शनिवार को 3 लोगों द्वारा एक लड़की को छेड़ने का मामला सामने आया है। आरोपी करनाल से पानीपत तक हंगामा करते रहे। इसमें कथित आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद छोड़ दिया गया। बता दें चित्तौड़गढ़ के एक कॉलेज से 30 छात्राओं का ग्रुप कुल्लू मनाली गया था। लौटते समय ये सभी चंडीगढ़ से अजमेर जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस में सवार हुई थीं। जिसमें से एक युवती अपनी सहेली से मिलने उसकी सीट पर गई थी। जहां उसके साथ नशे में धुत तीन लोगों ने छेड़छाड़ की। यात्रियों ने टीटीई से कार्रवाई की मांग की। लेकिन कार्रवाई न होने पर पानीपत में चेन पुलिंग कर दी गई। ट्रेन 22 मिनट स्टेशन पर ही खड़ी रही। इसके बाद स्टेशन पर एनाउंसमेंट कर जीआरपी और आरपीएफ को बुलाया गया। जीआरपी ने छेड़छाड़ का केस दर्ज करने के बजाय नशे में उत्पात मचाने के आरोप में तीनों को गिरफ्तार कर थाने से ही जमानत पर छोड़ दिया।
More Stories
पति का कत्ल कर पत्नी रात भर आशिक के साथ सोई रही
लड़की से शादी की और फिर उसके साथ करता रहा रेप
शेखपुरा जिले के पास मालगाड़ी के चपेट में आने से 8 लोगों की मौत