April 20, 2025

E9 News

Search for the Truth

तीन अवयस्क लड़कों ने किया महिला से बलात्काार

E9 News, एटा,: यहां के सराय राजनगर गांव में तीन अवयस्क लड़कों ने एक महिला से कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने आज यहां बताया कि तीनों लड़कों की उम्र 14 से 15 साल के बीच है। इन लोगों ने बुधवार की रात खेत जा रही महिला को पकड़ा और उससे बलात्कार किया। महिला के विरोध करने पर तीनों ने उसे पीटा। महिला की शिकायत के आधार पर तीनों लड़कों के खिलाफ बलात्कार तथा उसे जान से मारने की धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है।