
E9 News, काठमांडूः नेपाल में सोमवार को भूकंप के दो झटके महसूस किए गए, जिनकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.6 और 4.7 मापी गई। नेपाल के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनएससी) के अनुसार रामेछाप जिला में दो भूकंप के झटके महसूस किए गए। इन्हें अप्रैल 2015 में आए विनाशकारी भूकंप के बाद के झटके बताया गया है। 2015 के भयावह भूकंप में 8,850 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। भूकंप का पहला झटका सुबह 9.22 बजे और दूसरा 10.06 बजे महसूस किया गया। इन झटकों के बाद जिले के स्कूलों को बंद कर दिया गया। भूकंप की वजह से पुरानी इमारतों को नुकसान पहुंचा है। दूसरी बार आए भूकंप का केंद्र पश्चिमी नेपाल में स्वनरा के निकट था। वहीं पहले भूकंप का केंद्र मध्य नेपाल में सालु के निकट था। एनएससी ने कहा कि भूकंप के झटके काठमांडू घाटी के कई भागों में महसूस किए गए। धादिंग जिले में 18 फरवरी को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
More Stories
आतंकी हमलों के चलते जर्मनी ने बुर्के पर लगाया प्रतिबंध
मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड हाफिज सईद 90 दिन अभी और रहेगा नजरबंद
कभी भी किसी भी वक्त छिड़ सकता है युद्ध, जापान पहुंचा फ्रांस का लड़ाकू जहाज