April 20, 2025

E9 News

Search for the Truth

पार्टी की छवि सुधारने के लिये कार्यकर्ता मेहनत करें: उमा भारती

E9 News हिसार: केन्द्रीय जल संसाधन एवं नदी विकास मंत्री सुश्री उमा भारती ने आज यहां कार्यकर्ताओंं का आह्वान करते हुए कहा अब बहाना बनाने का समय बीत गया है तथा कड़ी मेहनत करके पार्टी की छवि को सुधारना है। सुश्री भारती ने यहां शीशमहल पैलेस में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुये कहा कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टोलरेंस नीति तथा पारदर्शी प्रशासन के उद्देश्य से देशवासियों की सेवा कर रही है और इसी का परिणाम है कि देश में भाजपा का तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा हो गया लेकिन किसी के दामन पर भ्रष्टाचार का दाग नहीं लगा है।