
E9 News चंडीगढ़: रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल के चौथे दिन हरियाणा सरकार बैकफुट पर आ गई। सरकार ने हड़तालियों की मांगें मान ली हैं और नई परिवहन पॉलिसी को वापिस ले लिया है। आपको बता दें कि रोडवेज का चक्का जाम होने की वजह से विभाग को हर रोज करोड़ों रुपये का घाटा हो रहा था। चंडीगढ़ में परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार के साथ रोडवेज कर्मचारियों की यूनियनों के प्रधान की मीटिंग हुई। लगभग 3 घंटे तक चली बैठक में सरकार और हड़तालियों में सहमति बन गई। बैठक खत्म होने के बाद सीएम के प्रधान सचिव ने संकेत दिए बाद में परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने पुष्टि कर दी कि सरकार ने रोडवेज कर्मचारियों की मांगे मान ली हैं और वो जल्द ही हड़ताल खत्म कर देंगे। मंत्री ने बताया कि सरकार ने नई परिवहन पॉलिसी वापिस ले ली है। सरकार अब जल्द ही नई परिवहन पॉलिसी बनाएगी। परिवहन मंत्री के साथ रोडवेज से संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा,भारतीय मजदूर संघ, रोडवेज कर्मचारी यूनियन महासंघ और मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बुधवार को पंचकूला में भी मीटिंग हुई थी।
More Stories
400 करोड़ की ठगी मामले में केंद्र और पंजाब सरकार को नोटिस
नक्सली हमले में मारे गए हरियाणा के जवानों को दी जाएगी अंतिम विदाई, आज होगा अंतिम संस्कार
सीएम अमरिंदर सिंह ने आतंकवाद रोधी दस्ते के गठन को मंजूरी दे दी है