April 12, 2025

E9 News

Search for the Truth

भाजपा को चार सीटें, दिल्ली में आप को झटका

E9 News नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी( भाजपा) ने आठ राज्यों की 10 विधानसभा सीटों पर हुये उपचुनाव में से अब तक चार सीटों पर जीत हासिल कर ली है। कांग्रेस को दो सीटें मिली हैं जबकि दिल्ली में आम आदमी पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल करने वाली भाजपा ने इन उपचुनावों में भी अपनी जीत का सिलसिला जारी रखते हुये हिमाचल प्रदेश की भोरांज, मध्यप्रदेश की बांधवगढ़, असम की धेमाजी और दिल्ली की राजौरी गार्डन सीट अपनी झाेली में डाली। कर्नाटक में सत्तारुढ़ कांग्रेस ने दोनों सीटों पर जीत दर्ज की।