
E9 News शिमला: पूर्व शिक्षा मंत्री और भाजपा विधायक आईडी धीमान के निधन से खाली हुई भोरंज सीट को जीतने के लिए कांग्रेस और भाजपा ने जी-जान से चुनाव प्रचार किया है। आज होने वाले भोरंज उपचुनाव के लिए सभी महत्वपूर्ण इंतजाम कर लिए गए है। भोरंज उपचुनाव का अपना एक महत्व है क्योंकि ये भाजपा की परंपरागत सीट मानी जाती है। आईडी धीमान यहां से छह बार चुनावी जीते थे। भाजपा ने इस बार उनके डॉक्टर बेटे अनिल धीमान को टिकट दिया है जो चिकित्सा पेशे को छोड़कर राजनीति में उतरे हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस ने पहले यहां से प्रेम कौशल को टिकट दिया था, लेकिन ऐन समय पर उनका टिकट काटकर प्रोमिला देवी को प्रत्याशी बनाया।
More Stories
छोटी काशी में ‘दिव्य हिमाचल फुटबाल लीग-2017’ के ट्रायल, रिकार्ड 142 ने टीम में एंट्री को बहाया पसीना
100 फुट गहरी खाई में आल्टो गिरने से तीन लोगों की मौत
‘चुनावी सांझ’ का इंतजार दे गए मोदी