April 15, 2025

E9 News

Search for the Truth

भोरंज सीट पर भाजपा का कब्जा, जश्न में डूबे कार्यकर्ता

E9 News हमीरपुर: हिमाचल के भोरंज उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अनिल धीमान ने 8433 वोटों से जीत हासिल की है। जीत के बाद उनके घर पर खुशी का माहौल है और पूरे इलाके में पार्टी कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। आपको बता दें कि भोरंज उपचुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे से ही शुरू हुई थी और लगभग 10 बजकर 30 मिनट पर परिणाम घोषित कर दिया गया। भोरंज में भाजपा की जीत के बाद हिमाचल भाजपा में जश्न का माहौल है। इस साल प्रदेश में विधानसभा चुनाव भी होने हैं।