April 20, 2025

E9 News

Search for the Truth

महिला ने फांसी लगा कर दी जान

E9 News सोनभद्र: उत्तर प्रदेश में सोनभद्र के करमा क्षेत्र में आज एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जोगिनी निवासी संगीता गुप्ता (28) की शादी मटिहानी क्षेत्र के मड़िहान मिर्ज़ापुर निवासी गणेश गुप्ता के साथ हुई थी। कोई बच्चा न होने के कारण पति के साथ अपने मायके जोगिनी में ही रहती थी।