April 18, 2025

E9 News

Search for the Truth

मुख्यमंत्री विजय रूपानी का दावा, गुजरात में 150 से ज्यादा सीटें जीतेगी बीजेपी

E9 News, गांधीनगर: गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे इस साल के आखिर में गुजरात में दोहराये जाएंगे। उन्होंने दावा किया कि भाजपा गुजरात विधानसभा चुनाव में 150 से भी अधिक सीटों पर जीत हासिल करेगी। राज्य में साल के आखिर में चुनाव होना है। उन्होंने समय से पहले चुनाव होने की संभावना से इनकार नहीं किया। विजय रूपानी ने कहा, ‘जल्द चुनाव होने की स्थिति में भी हम तैयार हैं।’ राज्य में दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने का कार्यक्रम है। गुजरात विधानसभा में कुल 182 सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि मोदी वह खंभा हैं जिसपर गुजरात में पार्टी टिकी हुई है। इसलिए प्रदेश भाजपा उनके नेतृत्व और समर्थन से चुनाव लड़ेगी।