April 17, 2025

E9 News

Search for the Truth

यूपीः अब 19 मार्च को होगा नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह

E9 News, लखनऊः उत्तर प्रदेश में नई सरकार 19 मार्च को शपथ लेगी। यह तय हो गया है लेकिन अभी तक नये मुख्यमंत्री का नाम फाइनल नहीं हुआ है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव मौर्य ने कहा है कि कल लखनऊ में शाम 4 बजे होने वाली नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों की बैठक में मुख्यमंत्री का नाम तय हो जाएगा लेकिन नया मंत्रिमंडल 19 मार्च को शपथ लेगा। गृह मंत्री राजनाथ सिंह व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव मौर्य द्वारा मुख्यमंत्री की दौड़ में शामिल न होने की बात सार्वजनिक करने से अब केन्द्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा का नाम मुख्यमंत्री की दौड़ में सबसे ऊपर है, वैसे लखनऊ के मेयर दिनेश शर्मा, सासंद योगी आदित्यनाथ व शाहजहांपुर से आठवीं बार जीते सुरेश खन्ना व कानपुर के सतीश महाना का नाम भी चर्चा में है।