
E9 News, नई दिल्लीः राम मंदिर मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद बयानों का दौर जारी है। इस बीज भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का बयान आया है। गिरिराज ने कहा है कि हिंदू और मुसलमानों का डीएनए एक है और दोनों मिलकर राम मंदिर बनाएंगे। अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनेगा। उनका कहना था कि मुसलमान भी हमारे ही वंशज है। दोनों के पूर्वज एक ही हैं भले ही धर्म अलग हैं और इबादत अलग है लेकिन दोनों का डीएनए एक है। राम मंदिर में उनकी भी अस्था है और अपने पूर्वजों की याद में हम मिलकर इसे बनाएंगे। गिरिराज सिंह के इस बयान का साक्षी महाराज में समर्थन किया है। वहीं यूपी के बूचड़खानों को लेकर सिंह ने कहा कि सौ साल से गाय का दूध पीने पर उससे प्यार नहीं हुआ लेकिन मीट खाकर हो गया।
More Stories
शेखपुरा जिले के पास मालगाड़ी के चपेट में आने से 8 लोगों की मौत
दिल्ली के मियांवली इलाके में रात को गैंगवार
अखिलेश यादव को लगा एक और झटका