April 19, 2025

E9 News

Search for the Truth

2050 में भारत बन जाएगा दुनिया में सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाला देश

E9 News, नई दिल्ली: अमेरिकी थिंक टैंक प्यू रिसर्च सेंटर के मुताबिक, वर्ष 2050 तक दुनिया में मुस्लिम आबादी सबसे ज्यादा भारत में होगी। इस समय विश्व में सबसे बड़ा संप्रदाय ईसाई समुदाय है और इसके बाद इस्लाम धर्म आता है। अभी विश्व की कुल मुस्लिम आबादी का 62 फीसदी हिस्सा एशिया पेसिफिक में रहता है।
मुस्लिम आबादी के मामले में इंडोनेशिया पहले स्थान पर है और भारत दूसरे स्थान पर आता है। बांग्लादेश तीसरे और ईरान चौथे नंबर पर आता है। लेकिन प्यू रिचर्स के मुताबिक, 2050 में हिंदू बहुल राष्ट्र भारत में मुस्लिम आबादी सबसे ज्यादा होगी। इतना ही नहीं विश्व में मुस्लिम आबादी सबसे अधिक होगी। वर्ष 2050 तक मुस्लिम जनसंख्या 300 मिलियन के पार हो जाएगी।