
E9 News, नई दिल्लीः बलूचिस्तान के क्वेटा शहर में हुए आईईडी धमाके में 4 लोग घायल हो गए। ये धमाका बुधवार सुबह शारिब रोड पर हुआ। शुरूआती जानकारी के अनुसार इस धमाके में तीन सीमांत पुलिसवालों समेत एक नागरिक घायल हो गया है। माना जा रहा है कि सुरक्षाबलों का काफिला इस धमाके के निशाने पर था। घायलों को सिविल अस्पताल में भेजा गया है। घटनास्थल पर सुरक्षा बल पहुंच गए है। फिलहाल इस हमले की जिम्मेदारी किसी संगठन नहीं ली है। पाकिस्तान में रोजाना आंतकवादी हमले होते आ रहे है। पिछले महीने, सिंध, बलूचिस्तान, केपी, फाटा और पंजाब में हुए आंतकवादी हमलों में करीब 100 लोगों की मौत हो चुकी है।
More Stories
आतंकी हमलों के चलते जर्मनी ने बुर्के पर लगाया प्रतिबंध
मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड हाफिज सईद 90 दिन अभी और रहेगा नजरबंद
कभी भी किसी भी वक्त छिड़ सकता है युद्ध, जापान पहुंचा फ्रांस का लड़ाकू जहाज