
E9 News, नई दिल्लीः चीन ने इशारा किया है कि भारत के साथ सीमा विवाद को सुलझाने के लिए जमीन की अदला-बदली का फॉर्मूला अपनाया जा सकता है। चीन के पूर्व वरिष्ठ राजनयिक दाई बिंगुओ ने एक इंटरव्यू में इस बात के संकेत दिए। सीमा विवाद पर भारत से वार्ताकार रहे बिंगुओ ने इशारों में कहा कि विवाद सुलझाने के लिए चीन अरुणाचल प्रदेश में तवांग के बदले अपने कब्जे का एक हिस्सा भारत को दे सकता है।
इंडिया टुडे के खबर छपी खबर के अनुसार माना जा रहा है कि बिंगुओ का इशारा तवांग के बदले अक्साई चिन के आदान-प्रदान की तरफ है। आपको बता दें कि 2013 में रिटायर्ड होने से पहले दाई बिंगुओ ने एक दशक से भी अधिक समय तक भारत के साथ चीन की विशेष प्रतिनिधि वार्ता का नेतृत्व किया था। बिंगुओ को अभी भी चीन सरकार के करीब माना जाता है।
हालांकि, तवांग का आदान-प्रदान भारत सरकार के लिए आसान नहीं होगा, क्योंकि यहां पर स्थित तवांग मठ तिब्बत और भारत के बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए विशेष महत्व रखता है। हालांकि बिंगुओ की टिप्पणी का विशेष महत्व है क्योंकि ऐसा माना जाता है कि बिना किसी तरह की आधिकारिक स्वीकृति के इस तरह के बयान नहीं दे सकते।
बिंगुओ ने कहा कि अगर भारत पूर्वी सीमा पर चीन की चिंताओं का ख्याल रखता है तो बदले में चीन कहीं ओर भारत की चिंताओं के बारे में जरूर काम करेगा. दाई ने इंटरव्यू में कहा, ‘सीमा को लेकर विवाद अभी तक जारी रहने का बड़ा कारण यह है कि चीन की वाजिब मांगों को अभी तक पूरा नहीं किया गया।’ आपको बता दें कि तवांग पर चीन की नजर है और वह इसे दक्षिणी तिब्बत कहता है क्योंकि 15वीं शताब्दी के दलाई लामा का यहां जन्म हुआ था।
More Stories
पति का कत्ल कर पत्नी रात भर आशिक के साथ सोई रही
लड़की से शादी की और फिर उसके साथ करता रहा रेप
शेखपुरा जिले के पास मालगाड़ी के चपेट में आने से 8 लोगों की मौत