
E9 News, लखनऊः लखनऊ के गौतम पल्ली एरिया में एक लड़की ने छेड़छाड़ कर रहे मनचलों को बीच सड़क पर पुलिस के डंडे से जमकर पीटा। लड़की के मुताबिक कुछ मनाचले लड़के बाइक पर उनका पीछा कर रहे थे और छेड़ रहे थे। जिसके बाद उसने पुलिस के डंडे से उनकी धुनाई कर दी। इस पूरी घटना का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। ये घटना महिलाओं की सुरक्षा के लिए चलाई जा रही 1090 हेल्पलाइन के ऑफिस के सामने की है। लड़कियों के एक ग्रुप को बाइक पर सवार लड़के छेड़ रहे थे। पहले तो लड़कियों ने इसे नजरअंदाज किया लेकिन जब मौजूद पुलिस वालों ने देखकर भी कोई ऐक्शन नहीं लिया तो उनमें से एक लड़की ने पुलिस का डंडा छीना और बदमाशों को पीटना शुरू कर दिया। इस पूरे घटना का वीडियो कल रात ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
More Stories
आजम खान की PM मोदी को धमकी
CM योगी ने हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं को चेताया
लालू ने दिया 2019 में मोदी की हार का फॉर्मूला