April 19, 2025

E9 News

Search for the Truth

साइको किलर के चंगुल से बचीं ये 9 लड़कियां, कई बड़े घरों की बेटियां

E9 News,भोपाल (ब्यूरो) गर्लफ्रेंड और अपने मां-बाप का हत्यारा साइको किलर उदयन दास तो आपको याद ही होगा। उदयन दास के खिलाफ सबूत जुटा रही टीम के सामने अब वो लड़कियां आईं हैं, जो सोशल मीडिया के जरिए उदयन के संपर्क में थी। सभी लड़कियां सुरक्षित हैं और अब वह पुलिस का शुक्रिया अदा कर रही हैं। इस केस की जांच कर रही टीम ने जब उदयन के सोशल मीडिया (फेसबुक, ट्विटर, वॉट्सएप) अकाउंट खंगाले तो कई लड़कियों के नाम सामने आए। उन लड़कियों से उदयन रोजाना बातें किया करता था. मध्य प्रदेश के अलग-अलग शहरों की 9 लड़कियां उससे काफी प्रभावित थीं। पुलिस टीम ने बताया कि साइको किलर उदयन दास लड़कियों को फंसाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया करता था। वह इन लड़कियों से अलग-अलग समय पर घंटों बातें किया करता था। पुलिस की मानें तो कुछ लड़कियों से वह अक्सर रेस्टोरेंट, कैफे जैसी जगहों पर भी मिल चुका था। जांच टीम ने खुलासा किया कि सभी 9 लड़कियां उदयन के निशाने पर थीं। इन लड़कियों में ज्यादातर रसूखदार परिवार से हैं. इंदौर की एक युवा प्रोफेसर और भोपाल के एक पूर्व पुलिस अधिकारी की बेटी उदयन पर बेहद फिदा थीं। इन लड़कियों ने उदयन पर लाखों रुपये भी खर्च किए थे।