April 20, 2025

E9 News

Search for the Truth

JDU का ‘गोलीमार’ नेता पार्टी से निलंबित, दो बच्चों की हत्या का है आरोप

E9 News पटना: बिहार के सासाराम में पूर्व विधायक सूर्यदेव सिंह पर आरोप है कि उन्होंने अपने समर्थकों के साथ ताबड़तोड़ फायरिंग कर दो मासूमों की जान ले ली थी। अब पार्टी ने कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है।घटना के बाद ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। सूर्यदेव के साथ-साथ उनके गनर को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। दरअसल, जमीन विवाद में सुर्यदेव सिंह पर चार बच्चों समेत पांच लोगों को गोली मारने का आरोप है। इस वारदात को उन्होंने रोहतास के बिक्रमगंज के तेंदुनी गांव में अंजाम दिया है। इस घटना में दो बच्चों की मौत हो गई थी। त्यक्षदर्शियों ने कहा था कि विधायक ने खुद गोली चलाई थी। घटना के गांव में हंगाम मच गया था। स्थानीय लोगों ने पूर्व विधायक को घर में घेर लिया था। उसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। उसके बाद पुलिस ने पूर्व एमएलए को गिरफ्तार किया। वहीं, गांव पहुंचने पर पुलिस को भी काफी आक्रोश का सामना करना पड़ा था। सूर्यदेव सिंह दो बार विधायक रह चुके हैं। इन दिनों वे जेडीयू में थे। गिरफ्तारी के बाद पार्टी ने उन्हें निलंबित कर दिया है।