April 20, 2025

E9 News

Search for the Truth

‘वीरभद्र सिंह ने 47 लाख की इनकम को साढ़े 6 करोड़ में बदला लेकिन फंस गए’

E9 News चंडीगढ़/शिमला: आय से अधिक संपत्ति के मामले पर वीरभद्र सिंह से त्यागपत्र की मांग करने वाले लोगों में चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन का नाम भी शामिल हो गया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन ने कहा कि दिल्ली के उच्च न्यायालय ने उनकी याचिका को खारिज कर दिया है जिससे वीरभद्र का भ्रष्टाचार जगजाहिर हो गया है। संजय के मुताबिक सीबीआई ने जो चार्जशीट दायर की है उसे देखते हुए वीरभद्र सिंह को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। संजय टंडन ने आरोप लगाया कि उन्होंने 47 लाख की इनकम को साढ़े 6 करोड़ की इनकम में तब्दील कर दिया, जो व्यक्ति इस तरह के काम कर सकता है उसको मुख्यमंत्री पद पर बने रहने का अधिकार नहीं है। संजय टंडन ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के तमाम कोशिशों के बाद भी उनका सच दुनिया के सामने आ ही गया।