
E9 News चंडीगढ़: मोहाली के पंजाबी ढाबे पर मंगलवार को एक व्यक्ति ने मामा-भांजे पर रंजिश के चलते गोलियां चला दीं। जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए। इसी घटना के दौरान इस गोली बारी में एक गोली आरोपी को भी जा लगी और वह भी घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार बता दें घरेलू विवाद के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया है। मोहाली पुलिस के एसपी परमिंदर सिंह ने बताया कि सुबह 10 बजे उन्हें सूचना मिली थी कि सुहाना गुरुद्वारे के पास स्थित पंजाब ढाबे पर गोली चली है। घटनास्थल पर आरोपी सहित तीन लोग घायल अवस्था में पड़े थे। जिन्हें तुरंत सोहाना आई अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पंजाबी ढाबे पर काम करने वाले राकेश ने बताया कि आरोपी करतार सिंह सुबह के समय ढाबे के अंदर आया और वहां बैठे तिरलोक सिंह (मामा) और हनी (भांजा) पर गोलियां चलाने लग गया। करतार सिंह रिश्ते में तिरलोक सिंह का जीजा है और हनी तिरलोक सिंह का भांजा है। पुलिस के अनुसार तिरलोक सिंह को दो गोलियां लगी हैं, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जबकि हनी और करतार को एक-एक गोली लगी है और इनका इलाज चल रहा है।
More Stories
400 करोड़ की ठगी मामले में केंद्र और पंजाब सरकार को नोटिस
नक्सली हमले में मारे गए हरियाणा के जवानों को दी जाएगी अंतिम विदाई, आज होगा अंतिम संस्कार
सीएम अमरिंदर सिंह ने आतंकवाद रोधी दस्ते के गठन को मंजूरी दे दी है