
E9 News चंडीगढ़: चंडीगढ़ में कुल जनसंख्या का 36.46 प्रतिशत हिस्सा आयकर देता है। जो उत्तर पश्चिम क्षेत्र में सबसे अधिक अनुपात है। इस क्षेत्र में जम्मू-कश्मीर में यह अनुपात सबसे कम यानी 1.56 प्रतिशत है। इस क्षेत्र के कुल कर-संग्रहण में हरियाणा की हिस्सेदारी 50 प्रतिशत है। गौरतलब है कि उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में पंजाब, हरियाणा, केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़, हिमांचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर आते हैं। पढ़ें:-RSS नेता ने रामजन्म भूमि विवाद पर दिया बड़ा बयान, मुसलमानों से पूछा सवाल आयकर विभाग के क्षेत्रीय आंकड़ों के अनुसार चंडीगढ़ की 36.46 प्रतिशत जनसंख्या आयकर देती है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार 10.55 लाख की आबादी में से 3.85 लाख लोग अपना आयकर अदा करते हैं। पंजाब में यह अनुपात जनसंख्या का 5.42 प्रतिशत, हरियाणा में 4.77 प्रतिशत और हिमाचल प्रदेश में 5.10 प्रतिशत है।
More Stories
400 करोड़ की ठगी मामले में केंद्र और पंजाब सरकार को नोटिस
नक्सली हमले में मारे गए हरियाणा के जवानों को दी जाएगी अंतिम विदाई, आज होगा अंतिम संस्कार
सीएम अमरिंदर सिंह ने आतंकवाद रोधी दस्ते के गठन को मंजूरी दे दी है