April 23, 2025

E9 News

Search for the Truth

रावत कैबिनेट की बैठक कल, कई अहम मुद्दों पर लग सकती है मुहर

E9 News देहरादून: शुक्रवार को त्रिवेंद्र सिंह रावत की दूसरी कैबिनेट बैठक होगी। सचिवालय में होने वाली इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर मुहर लग सकती है। खासकर खनन और शराब के कारोबार के मुद्दे पर कैबिनेट में चर्चा होने की संभावना है। इसके अलावा कई दूसरे मुद्दों पर भी फैसला लिया जा सकता है। सूत्रों की माने तो कुछ नगर पालिकाओं को नगर निगम तथा कुछ नगर पंचायतों को नगर पालिकाएं बनाने पर फैसला हो सकता है।इसके अलावा प्रदेश के सभी बायपास को स्टेट हाइवे घोषित करने के साथ ही राज्य जीएसटी बिल लाने पर भी रावत कैबिनेट की मंजूरी मिल सकती है। इसके साथ ही कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर कैबिनेट फैसला ले सकती है।