
E9 News, रुद्रप्रयाग: जखोली के सुदूरवर्ती गांव लिस्वाल्टा में एक महिला की नृशंस हत्या का मामला प्रकाश में आया है। प्रथम दृष्टया मामला लूट, डकैती एवं हत्या से जुड़ा बताया जा रहा है। महिला की हत्या कर घर के ही नजदीक जमीन में दफनाया गया था। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है और राजस्व पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या आईपीसी की धारा 457, 380, 302 और 201 में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनाक्रम के मुताबिक, लिस्वाल्टा गांव में 42 वर्षीय महिला सास के साथ घर में रहती थी। महिला का पति और बड़ा बेटा साउथ अफ्रीका के यूगांडा में रहते हैं, जबकि छोटा बेटा मुंबई में होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहा है। महिला की सास चार अप्रैल को अपने रिश्तेदारी में टिहरी जिले के नैलचामी चली गई थी, जबकि महिला घर में अकेली थी। जिसका फायदा उठाकर इस वारदात को अंजाम दिया गया। लोगों को सुबह इस घटना की जानकारी तब लगी, जब लोग दिनचर्या में आये। देखा तो महिला के घर के बाहर ताला लगा था और अंदर के दरवाजों के ताले टूटे हुए हैं। बाहर ग्रिल पर ताला लगा था, जबकि चाभी कुछ दूरी पर पड़ी थी। महिला का कईं कोई पता नहीं लग पाया। इतने में कुछ लोगों ने घर के ही समीप एक खेत में महिला के कपड़े देखे। कपड़ा हटाया तो वहां कुछ शक लगने लगा। जमीन को खोदा तो वहां महिला का शव दफनाया गया था।
More Stories
पति का कत्ल कर पत्नी रात भर आशिक के साथ सोई रही
लड़की से शादी की और फिर उसके साथ करता रहा रेप
शेखपुरा जिले के पास मालगाड़ी के चपेट में आने से 8 लोगों की मौत