April 19, 2025

E9 News

Search for the Truth

कनाडा में हिमस्खलन की चपेट में चार की मौत

E9 News टोरंटो: कनाडा के वैंकूवर में हिमस्खलन की चपेट में चार यात्रियों की मौत हो गयी जिनके शवों को निकाला गया है। रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस ने एक बयान जारी कर बताया कि हमें फोन पर सूचना मिली कि उत्तरी वैंकूवर के लायंस घाटी के इलाके में हिमस्खलन की चपेट में कुछ यात्री आ गये। यात्रियों के पैरों के निशान के सहारे उनकी तलाशी के बाद चार शवों को बरामद किया गया।