
E9 News चित्रकूट: अपराधियों ने एक घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। महिला इसका विरोध करने लगी और मदद के लिए चिल्लाने लगी, तो अपराधियों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए वे भाग निकले। घटना कर्वी कोतवाली क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि एक महिला खेत में काम कर रही थी, इस दौरान गांव के ही एक व्यक्ति ने सूचना दी कि कुछ लोग उसके घर आए हुए हैं और वह तुरंत अपने घर जाए। इसके बाद महिला अपने घर के लिए गई। घर में घुसते ही महिला के पीछे से तीन अज्ञात लोग उसके घर में घुस आए। इसके बाद छेड़खानी करते हुए दुष्कर्म का प्रयास करने लगे। इस वारदात से सहमी महिला अपनी सुरक्षा के लिए गुहार लगाने लगी जिससे आस-पास के लोग एकत्र होने लगे। आरोप है कि इसी बीच तीनों अपराधियों ने महिला की जमकर पिटाई कर दी और उसके जेवर छीनते लिए, साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए घर से भाग निकले। डरी-सहमी महिला पुलिस चौकी शिवरामपुर पहुंची, जहां उसने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। कोतवाल साजिद अली खान ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
More Stories
शेखपुरा जिले के पास मालगाड़ी के चपेट में आने से 8 लोगों की मौत
दिल्ली के मियांवली इलाके में रात को गैंगवार
अखिलेश यादव को लगा एक और झटका