April 19, 2025

E9 News

Search for the Truth

गुस्साए पंजाबी गबरू ने पुलिसकर्मी को भीड़ पर उछाला

E9 News चंडीगढ़: इन दिनों पंजाब का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में चारों और खूब भीड़ जमा होती है। दो पुलिसवालों की एक सिख लड़के के साथ बहस होती है। उसके बाद जो हुआ वो बेहद चौंकाने वाला है।जी हां, दो पुलिसकर्मियों के साथ एक सिख लड़के की बहस होती है। इसके बाद पुलिसकर्मी ने उस लड़के को डंडे से मारा। गुस्से में बौखलाए लड़के ने पुलिसकर्मी को गले से पकड़ा और भीड़ पर उछाल कर फेंका। जब तक घायल पुलिसकर्मी संभल पाते, तब तक वो लड़का फरार हो चुका था। हालांकि इस वीडियो की सच्चाई के बारे में कोई जानकारी नहीं क्योंकि ये वायरल वीडियो है, लेकिन वायरल जानकारी के मुताबिक ये वीडियो लोगों को जागरूक करने के लिए बनाया गया है। किस तरह लड़का भीड़ में पुसिलकर्मी की पिटाई कर चला है, लेकिन किसी ने उसके पकड़ने की हिम्मत नहीं दिखाई।