April 21, 2025

E9 News

Search for the Truth

उच्च न्यायालय ने दी महिला डॉक्टर को जमानत

E9 News चेन्नई: जयललिता निधन मामले मे उच्च न्यायालय ने महिला डॉक्टर को जमानत दे दी है। महिला डॉक्टर ने तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता को यहां एक निजी अस्पताल में मृत लाए जाने का दावा किया था। फरवरी में गिरफ्तार की गई महिला डॉक्टर को मद्रास उच्च न्यायालय ने कल जमानत दे दी। जब डॉ रमा सीता की जमानत की अर्जी आई तो न्यायमूर्ति एस भास्करण ने उन्हें जमानत दे दी। दिवंगत मुख्यमंत्री की भतीजी दीपा जय कुमार के समर्थकों द्वारा आयोजित एक जनसभा में रमा ने दावा किया था कि जयललिता को अपोलो अस्पताल में मृत लाया गया था। अपोलो अस्पताल के प्रबंधक की शिकायत के बाद 26 फरवरी को डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया था। इसी अस्पताल में जयललिता को बुखार और निर्जलीकरण की शिकायत के बाद 22 सितंबर को भर्ती कराया गया था।