
E9 News देहरादून: उत्तराखंड सरकार के राज्यमंत्री धन सिंह रावत के द्वारा दिए गए वंदे मातरम बयान को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने वंदे मातरम को लेकर न केवल विवादित बयान दिया है बल्कि राज्य सरकार को चुनौती भी दी है। किशोर उपाध्याय ने कहा है कि एक महीने तक अपने किसी भी कार्यक्रम में न तो वह वंदे मातरम खुद बोलेंगे और न ही कार्यक्रम में कोई वंदे मातरम बोलेगा किशोर उपाध्याय ने सरकार को चुनौती दी है कि ऐसे में सरकार उनको राज्य से बाहर करके दिखाएं। दरअसल, देहरादून में किशोर उपाध्याय ने पत्रकारों से कहा कि राज्य सरकार लोगों पर वंदे मातरम थोपने की कोशिश कर रही है जबकि वंदे मातरम बोलना सभी का जन्म सिद्ध अधिकार है लेकिन जिस तरह से राज्य सरकार लोगों पर जबरदस्ती इसको करने का आदेश जारी कर एक विवाद की स्थिति पैदा कर रही है वह ठीक नहीं है। किशोर ने कहा है कि अगर वह वंदे मातरम नहीं बोलेंगे तो क्या राज्य सरकार उन्हें राज्य से बाहर कर देगी।
More Stories
मानव का दर्जा मिलने के बाद गंगा को हाई कोर्ट का पहला नोटिस
उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने चुनाव में इस्तेमाल की गईं ईवीएम को कोर्ट की निगरानी में रखने का आदेश दिया
पतंजलि आंवला जूस के लैब टेस्ट में फेल होने पर बाबा रामदेव बोले यह सुरक्षित औषधी है