April 20, 2025

E9 News

Search for the Truth

बैकफुट पर हरियाणा सरकार, वापिस ली नई परिवहन पॉलिसी 120 कर्मचारियों का निलंबन रद्द

E9 News चंडीगढ़: रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल के चौथे दिन हरियाणा सरकार बैकफुट पर आ गई। सरकार ने हड़तालियों की मांगें मान ली हैं और नई परिवहन पॉलिसी को वापिस ले लिया है। आपको बता दें कि रोडवेज का चक्का जाम होने की वजह से विभाग को हर रोज करोड़ों रुपये का घाटा हो रहा था। चंडीगढ़ में परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार के साथ रोडवेज कर्मचारियों की यूनियनों के प्रधान की मीटिंग हुई। लगभग 3 घंटे तक चली बैठक में सरकार और हड़तालियों में सहमति बन गई। बैठक खत्म होने के बाद सीएम के प्रधान सचिव ने संकेत दिए बाद में परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने पुष्टि कर दी कि सरकार ने रोडवेज कर्मचारियों की मांगे मान ली हैं और वो जल्द ही हड़ताल खत्म कर देंगे। मंत्री ने बताया कि सरकार ने नई परिवहन पॉलिसी वापिस ले ली है। सरकार अब जल्द ही नई परिवहन पॉलिसी बनाएगी। परिवहन मंत्री के साथ रोडवेज से संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा,भारतीय मजदूर संघ, रोडवेज कर्मचारी यूनियन महासंघ और मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बुधवार को पंचकूला में भी मीटिंग हुई थी।