April 20, 2025

E9 News

Search for the Truth

उत्तराखंड में वंदे मातरम विवाद गहराया ‘वंदेमातरम भाजपा की बपौती नहीं, हिंदुत्व का प्रयोग वोट के लिए करती है भाजपा’

E9 News देहरादून: उत्तराखंड में वंदे मातरम विवाद गहरा गया है। सबसे पहले राज्यमंत्री धन सिंह रावत द्वारा दिए गए बयान के बाद कांग्रेस-बीजेपी दोनों की पार्टियां इस विवाद में कूद पड़ी हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने तो सीधे-सीधे ये तक कह दिया है कि धन सिंह रावत की चुनौती पर वो एक महीने तक अपने किसी भी कार्यक्रम में न तो खुद वंदे मातरम बोलेंगे और न ही कार्यक्रम में कोई और वंदे मातरम बोलेगा। चाहे तो सरकार उन्हें राज्य से बाहर कर दे। हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद उपाध्याय ने इस मामले पर सफाई पेश की है।उपाध्याय का कहना है कि बीजेपी के मंत्री वंदे मातरम थोपने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि बीजेपी पार्टी के बनने से पहले क्या लोग वंदे मातरम नहीं गाते थे? किशोर ने कहा कि हम लोग काफी वक्त से वंदे मातरम गा रहे हैं और इसके लिए किसी फरमान की ज़रूरत नहीं है। इसके साथ ही अपने स्टैंड पर कायम रहते हुए किशोर बोले कि, ‘इसके बाद भी अगर आप मुझ पर वंदे मातरम गाने के लिए बाध्य करेंगे तो मैं नहीं करुंगा। मैं चुनौती देता हूं कि मुझे उत्तराखंड से बाहर कर दो।’