April 26, 2025

E9 News

Search for the Truth

‘जाधव को नुकसान पहुंचाना होगी करगिल से भी बड़ी गलती’

E9 News नई दिल्ली: पाकिस्तान में भारतीय नौसेना के अधिकारी कुलभूषण जाधव को फांसी देने पर बॉलीवुड और खेल जगत की हस्तियां अपनी-अपनी राय जाहिर कर रही हैं। अब गीतकार जावेद अख्तर ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है। जावेद अख्तर ने ट्विटर पर लिखा- ‘ये पाकिस्तान के लिए ठीक नहीं है, अगर पाकिस्तान जाधव को नुकसान पहुंचाता है तो वो 65, 71 और करगिल से भी बड़ी गलती करेगा।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘मुझे उम्मीद है कि वे जानते हैं कि उनके लिए क्या अच्छा है।’
आइये अब आपको बताते है भारत और पाकिस्तान के बीच पहले युद्ध कब हुए और हर बार उन्हें मुंह की खानी पड़ी।15 अगस्त 1947 को भारत-पाक के अलग-अलग होने के कुछ समय बाद ही अक्टूबर में युद्ध शुरू हो गया। 22 अक्टूबर 1947 को पाकिस्तानी सशस्त्र बलों ने कश्मीर और जम्मू रियासत के दक्षिण – पूर्व सीमा को पार कर लिया। पाकिस्तान की यह कोशिश कश्मीर को हथियाने का प्रयास थी। पाकिस्तानी सशस्त्र बलों के साथ स्थानीय कबायली लड़ाके भी थे। कश्मीर के तत्कालीन महाराज हरि सिंह ने भारत से सहायता मांगी। भारत पाकिस्तान सेना में युद्ध हुआ और पाकिस्तान को मुँह की कहानी पड़ी।