
E9News रांची/ रामगढ़: राजधानी रांची से सटे रामगढ़ जिले में मांडू थाना के पास शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। अहले सुबह एक अज्ञात वाहन और कार की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गयी। जबकि एक शख्स गंभीर रुप से जख्मी हो गया। घटना रांची-पटना एनएच-33 पर हुई है। जानकारी के अनुसार आज अहले सुबह कार को पीछे से किसी बड़े वाहन ने टक्कर मारा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि एक की हालत गंभीर है। उसे बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स में रेफर किया गया है। मांडू थाना के सब इंस्पेकर अखिलेश कुमार ने बताया कि ड्राइवर और आगे के सीट पर बैठे व्यक्ति की मौके पर मौत हो चुकी थी, जबकि पीछे बैठे लोगों को बाहर निकलने के दौरान मौत हुई। चारों मृतक बिहार के आरा जिले के रहनेवाले थे। सभी रामगढ़ जा रहे थे।
More Stories
पति का कत्ल कर पत्नी रात भर आशिक के साथ सोई रही
लड़की से शादी की और फिर उसके साथ करता रहा रेप
शेखपुरा जिले के पास मालगाड़ी के चपेट में आने से 8 लोगों की मौत