
E9 News, नई दिल्ली (ब्यूरो) राष्ट्रीय राजधानी में आज सुबह दिल्ली वासियों को गर्मी का सामना करना पड़ा और अधिकतम तापमान औसत से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे 50 प्रतिशत आद्र्रता दर्ज की गयी। उन्होंने बताया कि मौसम अधिकारी ने आज दिन के दौरान आसमान साफ रहने और अधिकतम तापमान करीब 41 डिग्री सेल्सियस के करीब बने रहने का अनुमान व्यक्त किया है। कल का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 41.2 और 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
More Stories
शेखपुरा जिले के पास मालगाड़ी के चपेट में आने से 8 लोगों की मौत
दिल्ली के मियांवली इलाके में रात को गैंगवार
अखिलेश यादव को लगा एक और झटका