
E9 News, लखनऊ (ब्यूरो) उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस स्टेशन में ही एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, मैनपुरी के आगरा गेट पुलिस स्टेशन के सामने करोड़ों रुपए की प्रॉपर्टी है। उसी को लेकर फातिमा और गोला बाजार में रहने वाले हाजी खां दोनो के बीच विवाद चल रहा है। सोमवार को फातिमा के पुत्र वसीम खां कुन्नू का जमीन पर बने घर में किराए से रहने वाली महिला अनीशा (45) से फिर विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष पुलिस चौकी आ गए। इस दौरान कुछ युवक पुलिस चौकी के अंदर घुसे और महिला पर गोली चला दी। कई गोलियां लगने से जख्मी महिला को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद महिला के परिवार वालों ने आरोपियों को पुलिस के सामने ही बेरहमी से पीटा और थाने में तोड़फोड़ की। इस मामले में तीन लोग वसीम, उसकी बहन और मां फातिमा को अरेस्ट किया गया है।
More Stories
आजम खान की PM मोदी को धमकी
CM योगी ने हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं को चेताया
लालू ने दिया 2019 में मोदी की हार का फॉर्मूला