
E9 News, आगरा (ब्यूरो) फतेहपुर सीकरी और सदर थाने पर हमला कर पुलिसकर्मियों की पिटाई और आगजनी के मामले में भाजपा और हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों पर कानूनी फंदा कस गया है। पुलिस ने दो मुकदमे दर्ज कर 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसमें विहिप और बजरंग दल के पदाधिकारी भी शामिल हैं। मुकदमों में 38 लोग नामजद किए गए हैं, जबकि 450 अज्ञात हैं। पुलिस इनकी पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। हमलावरों को लेकर शासन का भी कड़ा रुख है। संघ ने भी ब्रज क्षेत्र में विहिप और बजरंग दल के प्रदर्शनों पर पांच साल की रोक लगा दी है।
More Stories
आजम खान की PM मोदी को धमकी
CM योगी ने हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं को चेताया
लालू ने दिया 2019 में मोदी की हार का फॉर्मूला