
E9 News, अहमदाबादः यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिला दिवस के अवसर पर महिला सरपंचों के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे तो एक महिला ने हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान महिला ने नारेबाजी भी की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस महिला का नाम शालिनी है और वह गौतमबुद्धनगर की रहने वाली है। महिला का आरोप है कि वह कई बार पीएमओ में शिकायत कर चुकी है और अपनी समस्या को लेकर कई चक्कर काट चुकी है। लेकिन उसकी समस्या को सुना नहीं जा रहा है। इसके बाद वहां मौजूद कर्मचारी उस महिला को बाहर ले गए। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है। आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन अहमदाबाद में पीएम नरेंद्र मोदी महिला सरपचों को संबोधित करना था।
More Stories
पति का कत्ल कर पत्नी रात भर आशिक के साथ सोई रही
लड़की से शादी की और फिर उसके साथ करता रहा रेप
शेखपुरा जिले के पास मालगाड़ी के चपेट में आने से 8 लोगों की मौत